BMW Alpina Concept:जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW अब अपने परफॉर्मेंस लग्जरी ब्रांड Alpina को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Vision Grand Tourer Concept पेश किया है, जिसने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में Alpina को BMW और Rolls-Royce के बीच एक नई अल्ट्रा-लक्जरी परफॉर्मेंस ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाएगा।

BMW ने 2022 में Alpina का अधिग्रहण किया था और 2026 से इस ब्रांड का पूरा कंट्रोल BMW के पास होगा। अब कंपनी इसकी पहली नई प्रोडक्शन कार को 2027 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह मॉडल BMW 7 Series पर बेस्ड होगा और इसमें पावरफुल V8 इंजन देखने को मिलेगा।
BMW Alpina Concept:दमदार और प्रीमियम एक्सटीरियर
नई Alpina कॉन्सेप्ट कार करीब 5.2 मीटर लंबी होगी और इसे 2+2 सीटर कूपे स्टाइल में डिजाइन किया गया है। कार के फ्रंट में Alpina का सिग्नेचर “Shark Nose” डिजाइन दिया गया है, जबकि स्लिम ग्रिल का डिजाइन क्लासिक BMW 507 से प्रेरित बताया जा रहा है।

कार में वॉर्म व्हाइट DRLs, क्रिस्टल डिटे
लिंग वाले हेडलैम्प्स और क्लासिक 20-स्पोक डिजाइन वाले बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में 22 इंच और रियर में 23 इंच के व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसे बेहद स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।
इसके अलावा क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स और हैंड-पेंटेड बॉडी डिटेल्स इसे दूसरी लग्जरी कारों से अलग पहचान देते हैं।
BMW Alpina Concept:लग्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
नई BMW Alpina Concept का इंटीरियर भी बेहद शानदार बनाया गया है। इसमें टू-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें ऊपर का हिस्सा डार्क और नीचे का हिस्सा हल्के रंग में रखा गया है।
कंपनी ने केबिन में फुल-ग्रेन लेदर अपहोल्स्ट्री, ओपन-पोर वुड ट्रिम्स और मशीन्ड मेटल फिनिश का इस्तेमाल किया है। इससे कार का केबिन काफी प्रीमियम महसूस होता है।
कार में नया वर्टिकल ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसके सेंटर में नया Alpina लोगो लगाया गया है। इसके साथ फुल-विड्थ डिजिटल डिस्प्ले, यूनिक शेप वाला इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और अलग पैसेंजर डिस्प्ले भी दिया गया है।
BMW Alpina Concept:मिलेगा दमदार V8 इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Alpina कार में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन फ्रंट-माउंटेड होगा और इसे स्टैंडर्ड BMW मॉडल्स से अलग तरीके से ट्यून किया जाएगा ताकि ज्यादा परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग अनुभव मिल सके।
हालांकि कंपनी ने अभी तक कार के पूरे टेक्निकल स्पेसिफिकेशन जारी नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह मॉडल लक्जरी और परफॉर्मेंस दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन होगा।









