C.G Breaking : रायपुर में हाई अलर्ट के बीच BJP नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बने स्नैचिंग के शिकार

Raipur Mobile Snatching Case :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात सामने आई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल स्नैचिंग का शिकार हो गए।घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और कमिश्नरेट पुलिस सिस्टम पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक धरमलाल कौशिक सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। जब वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाश तेजी से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि कौशिक संभल भी नहीं सके। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रायपुर पुलिस अधिकारियों ने भी मोबाइल लूट की घटना की पुष्टि की है।पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

Read more : C.G News : जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा, NH-30 पर पलटी यात्रियों से खचाखच भरी बस, एक की मौत, कई घायल

रेकी के बाद वारदात की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी। जिस तरह से बाइक सवार सीधे पहुंचे और मोबाइल झपटकर फरार हुए, उससे यह आशंका और मजबूत हो रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजधानी में बढ़ते अपराध पर चिंता

यह घटना ऐसे समय हुई है जब रायपुर में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी है। इसके बावजूद शहर के वीआईपी इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ लूट की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में मोबाइल स्नैचिंग और सड़क अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

कांग्रेस ने उठाए कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल

घटना के बाद कांग्रेस ने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस सिस्टम को निशाने पर लिया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब बीजेपी नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।उन्होंने आरोप लगाया कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद राजधानी में अपराध लगातार बढ़े हैं और पुलिस सिर्फ चालान काटने में व्यस्त है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

धरमलाल कौशिक जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेता के साथ हुई इस वारदात के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर रायपुर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आरोपी कब तक गिरफ्त में आते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories