raigarh-missing-child-reunited: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ में चक्रधरनगर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए मासूम को उसके परिवार से मिला दिया। घटना 10 मई 2026 की रात करीब 8 बजे की है, जब कमला नेहरू गार्डन के पास 4 से 5 साल का एक बच्चा अकेला और परेशान अवस्था में घूमता मिला।

raigarh-missing-child-reunited: सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने उसे समझाकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम और मिट्ठूमुडा क्षेत्र का निवासी होना बताया।
raigarh-missing-child-reunited: इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर मिट्ठूमुडा पहुंची और परिजनों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान बच्चे का बड़ा भाई भी मिल गया, जिससे जानकारी लेकर टीम ने दोनों को सुरक्षित घर पहुंचाया।
raigarh-missing-child-reunited: घर पहुंचने पर बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।









