Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh barwani-pregnancy-case: पहले रेफर की तैयारी, फिर बदला फैसला! जिला अस्पताल में क्या...

barwani-pregnancy-case: पहले रेफर की तैयारी, फिर बदला फैसला! जिला अस्पताल में क्या हुआ? जाने पूरी खबर…

barwani-pregnancy-case: बड़वानी जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को इंदौर रेफर करने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला यसवंती गोले और उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तीसरे सीजर ऑपरेशन का हवाला देकर ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, रात में ब्लीडिंग होने पर महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में छोटे औजार हैं और यहां ऑपरेशन करने पर मां और बच्चे की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए मरीज को इंदौर रेफर किया जाएगा।

barwani-pregnancy-case: परिवार का कहना है कि जिला अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं होने के बावजूद ऑपरेशन से इनकार किया गया। मामले ने तूल पकड़ा तो अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि महिला का इलाज और ऑपरेशन जिला अस्पताल में ही किया जाएगा तथा बिना जरूरत मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा।

barwani-pregnancy-case: डॉ. खन्ना ने कहा कि अस्पताल में इलाज की आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और पूरे मामले की जांच भी कराई जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here