Gold Silver Price Today : इस्राइल-ईरान तनाव से उछला सोना-चांदी बाजार, दाम पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर….

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव खासकर इस्राइल और ईरान के बीच टकराव ने भारतीय सर्राफा बाजार को एक बार फिर झटका दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला।

Gold Silver Price Today : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राजधानी में 24 कैरेट सोना 2,200 रुपये की तेजी के साथ 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया। यह अब तक के सबसे ऊंचे दामों में गिना जा रहा है। वहीं 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये उछलकर 1,00,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) दर्ज की गई।

22 अप्रैल को भी सोना इसी तरह 1,800 रुपये की तेजी के साथ 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था, और अब एक बार फिर बाजार उस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है।

Gold Silver Price Today

वहीं चांदी की बात करें तो यह भी शुक्रवार को 1,100 रुपये महंगी होकर 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। चांदी की कीमतों में यह उछाल सोमवार को देखे गए रिकॉर्ड स्तर की पुनरावृत्ति है।

Gold Silver Price Today : इस्राइल-ईरान तनाव से उछला
Gold Silver Price Today : इस्राइल-ईरान तनाव से उछला

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी के अनुबंधों में भी भारी उठाव दर्ज किया गया। सुबह के सत्र में चांदी का सौदा 2,011 रुपये की तेजी के साथ 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और युद्ध की आशंका से निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित संपत्तियों, खासकर सोना-चांदी की ओर बढ़ा है, जिसके चलते कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है।

Gold Silver Price Today : इस्राइल-ईरान तनाव से उछला
Gold Silver Price Today : इस्राइल-ईरान तनाव से उछला
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories