Jabalpur News : रांझी में सड़क पर घायल मिला एसएएफ जवान, 108 नहीं पहुंची तो युवाओं ने ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल

Jabalpur News : जबलपुर। रांझी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक संवेदनशील मानवीय पहल देखने को मिली, जब सड़क किनारे घायल पड़े एसएएफ बटालियन के एक सैनिक को स्थानीय युवाओं ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया। घायल सैनिक की पहचान लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो एसएएफ बटालियन का जवान बताया जा रहा है।

Jabalpur News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह रांझी एसएएफ रोड से गुजर रहे कुछ युवाओं ने देखा कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ है। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे। युवाओं ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल कर सूचना दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

Jabalpur News : घायल सैनिक की बिगड़ती हालत को देखते हुए युवाओं ने देर न करते हुए पास में मौजूद एक ई-रिक्शा को बुलाया और घायल सैनिक को उसमें बैठाकर सिविल अस्पताल रांझी पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से जवान की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

Jabalpur News : स्थानीय युवाओं की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक घायल सैनिक को समय पर जीवन रक्षक उपचार मिल सका। वहीं, 108 एंबुलेंस की देरी एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories