M.P Weather : मध्य प्रदेश में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट, रात में भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी ने नया रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अब केवल दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को भोपाल समेत प्रदेश के 9 शहरों में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति बनने जा रही है।

इन शहरों में रहेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा। इससे पहले भी रविवार और सोमवार की रात को भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया था।

क्या होती है ‘वॉर्म नाइट’?

IMD के अनुसार, जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना रहे, तब ऐसी स्थिति को ‘वॉर्म नाइट’ कहा जाता है।यदि यह अंतर 6.4 डिग्री से ज्यादा हो जाए तो इसे ‘सीवियर वॉर्म नाइट’ माना जाता है। फिलहाल प्रदेश में ऐसी गंभीर स्थिति नहीं बनी है, लेकिन हालात चिंताजनक जरूर हैं।
Read more : सलासर बालाजी धाम में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भव्य प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा पूरा मंदिर परिसर

स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर

गर्म रातों के कारण लोगों को नींद में परेशानी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा जोखिम भरी हो सकती है।

मौसम में बदलाव का संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान का संकेत हो सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *