BACHELI NEWS : बैलाडीला में आदिवासी महासभा का अनिश्चितकालीन धरना, मुआवजा और रोजगार को लेकर आंदोलन तेज

Sanjay Sahu

BACHELI NEWS : बचेली / फकरे आलम खान : दंतेवाड़ा जिला आदिवासी महासभा बैलाडीला क्षेत्र समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री सुधरु राम कुंजाम के नेतृत्व में 12 जून से एनएमडीसी चेकपोस्ट के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी है। यह धरना शांतिपूर्ण ढंग से मार्ग के एक तरफ दिया जा रहा है, जिससे एनएमडीसी का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है और आवागमन भी चालू है।

BACHELI NEWS : धरने में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों से आए लगभग 100 से 125 आदिवासी पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। धरने की प्रमुख मांग लालपानी माईनिंग से प्रभावित कृषकों को मुआवजा देना है, खासकर पहाड़ के उस पार बीजापुर जिले के उन किसानों को जिन्हें अब तक प्रभावित माना ही नहीं गया है। जबकि हकीकत यह है कि माइनिंग का प्रभाव उस पार के पूरे क्षेत्र पर पड़ रहा है।

BACHELI NEWS : सितंबर 2024 में भी इसी मुद्दे को लेकर सैकड़ों आदिवासियों ने एनएमडीसी चेकपोस्ट पर धरना देकर कार्य को ठप्प कर दिया था। तब एनएमडीसी प्रबंधन ने प्रभावितों का सर्वे कर खाता और आधार कार्ड जमा करने को कहा था, लेकिन महीनों बाद भी मुआवजा नहीं मिला। अब आदिवासी महासभा की मांग है कि मुआवजा का चेक धरनास्थल पर आकर दिया जाए।धरने की दूसरी अहम मांग है कि माईनिंग से प्रभावित आदिवासियों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। धरने का आज दूसरा दिन है और प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपनी मांगों के समर्थन में डटे हुए हैं।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *