Wednesday, August 19, 2026
Home National Chardham Yatra : चारधाम यात्रा की शुरुआत, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा की शुरुआत, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

Chardham Yatra
Chardham Yatra

Chardham Yatra : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री मंदिर और 12:35 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

Chardham Yatra : गंगोत्री धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को मां गंगा के दर्शन की अनुमति मिल गई।

Chardham Yatra : वहीं यमुनोत्री धाम में भी कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। इस बीच केदारनाथ मंदिर के लिए बाबा केदार की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हो गई है।

 

Chardham Yatra : यह डोली 21 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी और 22 अप्रैल को मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है, और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here