महू में अवैध चिप्स फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, 10 साल का बच्चा घायल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू के कोदरिया इलाके में एक अवैध चिप्स फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 10 वर्षीय शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिना अनुमति चल रही थी फैक्ट्री

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री बनवारी लाल सैनी द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी। इतना ही नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी कोई मंजूरी नहीं ली गई थी, जबकि खतरनाक बॉयलर का उपयोग किया जा रहा था।

प्रशासन का सख्त एक्शन

घटना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसडीएम राकेश परमार की मौजूदगी में नगर निगम और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

अवैध उद्योगों पर अभियान तेज

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिना अनुमति चल रहे उद्योगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उठे सिस्टम पर सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि बिना अनुमति के चल रही फैक्ट्रियां प्रशासन की नजर से कैसे बच जाती हैं और कार्रवाई हमेशा हादसे के बाद ही क्यों होती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *