CG NEWS : भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से सभी स्कूल बंद, जानिए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने क्या कहा —

Sanjay Sahu

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों को राहत देने का फैसला लिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि 20 अप्रैल से राज्य के सभी शासकीय और निजी स्कूलों को बंद किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है और जल्द ही इसका आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

CG NEWS : लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस फैसले से प्रदेशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी। फिलहाल आदेश जारी होने की प्रक्रिया जारी है और इससे जुड़ी अन्य जानकारी जल्द सामने आने की संभावना है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *