CG News: धमतरी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 25 से अधिक अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

Sanjay Sahu

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News:

जानकारी के मुताबिक, नगरी के गोनदला नाला गांव में कई वर्षों से अवैध कब्जा किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा कब्जाधारियों को कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिए गए, लेकिन जमीन खाली नहीं की गई।

CG News:

इसके बाद आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

CG News:

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *