M.P Board Result 2026: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! आज 11 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं।

सीएम मोहन यादव करेंगे परिणाम जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस से बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

16 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें लगभग 9.07 लाख छात्र 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं परीक्षा में बैठे थे। परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं और प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
Read more : M.P News : बुरहानपुर में बड़ा हादसा! जर्जर बिजली तार से किसान की 5 एकड़ फसल जलकर खाक

कई प्लेटफॉर्म पर मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा MP Board एप और डिजिलॉकर पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी।

सीएम का पूरा दिन व्यस्त कार्यक्रम

रिजल्ट जारी करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय में समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद वे नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories