Wednesday, April 15, 2026
29.7 C
Raipur

MP News: बड़वानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

MP News: Barwani: जिले में एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर सुदर्शन वाहिनी संगठन ने इसे “लव जिहाद” से जुड़ा मामला बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सुदर्शन वाहिनी के प्रदेश संयोजक नवनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं को थाने बुलाया गया और पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़वाया गया और उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

सुदर्शन वाहिनी के प्रदेश संयोजक नवनीत सिंह के अनुसार, यह घटना कल शाम की है, जब इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी का नाम रेहान बताया जा रहा है, जो न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बड़वानी का निवासी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी यदि इस प्रकार के मामले सामने आते हैं तो सुदर्शन वाहिनी संगठन द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार की जाएगी और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।

कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक नाबालिग पीड़िता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने अपने परिचित आरोपी पर जबरदस्ती गलत संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

MP News: Barwani: थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की नई धारा 64 एवं पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे जेल भेज दिया गया है।

MP News: Barwani: पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए मजबूत केस तैयार किया जा रहा है।फिलहाल मामला जांच में है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

VIP ROAD  होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

VIP ROAD होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: निजी अस्पतालों पर कार्रवाई अधर में, वंदना हॉस्पिटल को लेकर उठे गंभीर सवाल

MP News: सिंगरौली जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक...

Related Articles

Popular Categories