MP News: इंदौर में केयरटेकर बना चोर,जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के जेवर लेकर फरार

Rahul Goshwami

MP News: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भरोसे को तोड़ने वाली एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक केयरटेकर ने घर में घुसकर पहले रेकी की और फिर परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुमास्ता नगर का है, जहां रहने वाले आभास मंगल ने अपने दादाजी की देखभाल के लिए गोपुर चौराहे स्थित एक होम केयर कंपनी के जरिए यश बंसल नाम के युवक को केयरटेकर के रूप में रखा था।

MP News Singrauli: 11 लाख के गबन का आरोपी मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आरोपी घटना से एक दिन पहले ही घर आया था और उसने पूरे घर की बारीकी से रेकी की। 12 अप्रैल की रात उसने अपनी साजिश को अंजाम देते हुए घर में मौजूद पूर्व केयरटेकर दिलीप और परिवार के अन्य सदस्यों को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

नशीले पदार्थ के असर से सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समेटे और मौके से फरार हो गया।


सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

MP News:
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा दिया गया आधार कार्ड फर्जी था, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वह पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का हो सकता है।

MP News:
द्वारकापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी केयरटेकर या घरेलू सहायक को रखने से पहले उसके दस्तावेजों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *