CG NEWS: रायपुर : रायपुर में सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन लगातार जारी है, जो अब 112वें दिन में पहुंच चुका है। अभ्यर्थी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
CG NEWS: अंबेडकर जयंती के अवसर पर अभ्यर्थियों ने संविधान के सम्मान में रैली निकाली और शिक्षा मंत्री के निवास की ओर शांतिपूर्ण घेराव के लिए बढ़े। हालांकि पुलिस ने धरना स्थल के गेट पर ही बैरिकेड लगाकर रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी गई।
CG NEWS: अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। उनका आरोप है कि उन्हें अपनी बात रखने का भी अवसर नहीं दिया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।
CG NEWS: प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है और आंदोलन जारी है।











