CG NEWS : माकड़ी पुलिस की कार्रवाई: खुड़खुड़िया जुआ खिलाते आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माकड़ी पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री त्रिलोक बंसल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

CG NEWS : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लुभा के मेला स्थल के पीछे कुछ लोग ‘खुड़खुड़िया’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान जुआ संचालित कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया गया।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचन्द्र नेताम (पिता स्व. कारियाराम नेताम), निवासी तितना सड़कपारा, थाना माकड़ी, जिला कोण्डागांव के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1000 नगद, एक झंडामुंडा चार्ट, छह खुड़खुड़िया गोटे तथा एक टोकनी जब्त की है।

CG NEWS : इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बोडकूराम नेताम, प्रधान आरक्षक मोनाराम मंडावी, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक गंगाराम मरकाम, योगेन्द्र ध्रुव, भुनेश्वर साहू एवं मनेश मंडावी का सराहनीय योगदान रहा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories