Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल से...

CG NEWS: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल से चल रहा था देशभर में नेटवर्क

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क छत्तीसगढ़ से लेकर हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ था और किराए के मकान से देशभर में सट्टा चलाया जा रहा था। मामले की जानकारी एसपी भावना गुप्ता ने दी।

CG NEWS: कार्रवाई की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां पुलिस ने अजय बतरा को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। उसके पास से मोबाइल, 5780 रुपये नकद और सट्टेबाजी से जुड़े सबूत मिले।

CG NEWS: मोबाइल की तकनीकी जांच में “RUVIBET” पैनल आईडी का खुलासा हुआ, जिसके जरिए हिमाचल प्रदेश से पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में दबिश दी और एक किराए के मकान से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नेपाल और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

CG NEWS: पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि अलग-अलग ब्रांच आईडी के जरिए देशभर में ऑनलाइन सट्टा फैलाया गया था।

CG NEWS: मामले में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

CG NEWS: गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1-अंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार, हरियाणा

2-सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर

3-लवप्रित सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब

4-अजिबुल रहमान पिता मेहबूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर

5-अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश

6-दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मंडिया जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश

7-रमन कुमार पिता तरसेम लाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम उपरली पठानकोट (पंजाब)

8-मुकेश सोनी पिता तुलसीराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश

9-राकेश कुमार पिता सरदारी लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब

10-मनु पिता दर्शन कुमार उम्र 24वर्ष निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला (पंजाब)

11-करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर (पंजाब)

12-दीपक कुमार पौडेल पिता जीत बहादुर पौडेल उम्र 27 वर्ष निवासी दमक वार्ड कमांक -07 जिला तरहरा (नेपाल)

13-रितिक कुमार पिता मंगल दास उम्र 24 वर्ष निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट (पंजाब)

14-राहुल सरमाल पिता जोगिन्द्र पाल उम्र 28 वर्ष निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट

15-शिवम पिता पुरुषोतम लाल उम्र 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)

16-गुलशन कुमार पिता श्री प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट (पंजाब)

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here