Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और RCB के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, गुवाहाटी में रन बरसेंगे या बारिश बनेगी विलेन…

गुवाहाटी। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

 शानदार फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को हराया है। बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, वहीं मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभा रहा है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे गेंदबाज नई गेंद से प्रभावी साबित हो रहे हैं।

Read more : MP में गेहूं खरीदी शुरू, पहले दिन 1,616 क्विंटल उपार्जन, खरीदी में देरी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने किया विरोध

RCB की जीत की लय बरकरार

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी लगातार दो मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। टीम की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है, जिसमें टॉप ऑर्डर तेजी से रन बना रहा है। मिडिल ऑर्डर भी जरूरत के समय टीम को संभाल रहा है। गेंदबाजी यूनिट भी संतुलित नजर आ रही है।

हेड टू हेड में RCB आगे

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 17 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 14 में जीत मिली है। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। खास बात यह है कि बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

पिच और मौसम का हाल

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज 56% बारिश की संभावना है, जो मैच में खलल डाल सकती है।

संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories