Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक एक्सीडेंट! दो कारों की भीषण टक्कर,...

कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक एक्सीडेंट! दो कारों की भीषण टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो कारें आमने-सामने जोरदार तरीके से टकरा गईं।

आमने-सामने टक्कर से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read more : उज्जैन: खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि अभी तक दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता घायलों के बयान और जांच रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here