Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: VIP रोड क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर...

Raipur Crime: VIP रोड क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति से मारपीट; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धमकाने वालों पर भी कार्रवाई

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित एक क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़िता को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाने वाले दो अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

घटना 8 अप्रैल 2026 की है, जब 28 वर्षीय महिला अपने पति और दोस्तों के साथ क्लब में भोजन करने गई थी। बाहर निकलते समय एक युवक ने महिला का हाथ पकड़कर खींचा और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी की पहचान पवन सिंह बघेल के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में यह भी सामने आया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद दो अन्य व्यक्तियों ने पीड़िता को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Crime: प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् की गई कार्यवाही के आरोपी –

01. ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत पिता कमलेश सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जौंधा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर।

02. सत्येंद्र कुमार सिंह पिता शिवाजी सिंह उम्र 36 साल निवासी रावण थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here