cg news: धरसीवां में ई-केवाईसी प्रक्रिया में अव्यवस्था, महिलाओं को भटकाने का आरोप कांग्रेस ने घेराव की चेतावनी दी

Parivesh

cg news: महिला एवं बाल विकास विभाग धरसीवां-2 में ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर गंभीर अव्यवस्था और महिलाओं को हो रही परेशानियों का मामला सामने आया है।

मंडल कांग्रेस कमेटी धरसीवां के अध्यक्ष साहिल खान ने परियोजना अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि ई-केवाईसी के नाम पर क्षेत्र की महिलाओं को बार-बार कार्यालय और च्वाइस सेंटरों में भटकाया जा रहा है।

cg news: शिकायत में कहा गया है कि इससे महिलाओं को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

साहिल खान ने बताया कि यह मुद्दा पहले भी विभाग के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

cg news: कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है ताकि ई-केवाईसी प्रक्रिया सुचारू हो और महिलाओं को भटकाया न जाए।

cg news: साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरसीवां-2 महिला एवं बाल विकास कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *