Sunday, August 23, 2026
Home Sports IPL 2026: आज भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस, बारिश डाल सकती...

IPL 2026: आज भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस, बारिश डाल सकती है मैच में खलल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  : IPL 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगे। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला है।

 फॉर्म में दिल्ली, संघर्ष में गुजरात

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस अपने दोनों मुकाबले हारकर 9वें स्थान पर है और इस मैच में पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

हेड-टु-हेड में कांटे की टक्कर

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मुकाबले जीते हैं। पिछले सीजन में खेले गए दोनों मैच भी गुजरात के नाम रहे थे।

Read more : M.P News : इंदौर में 50 हजार की मांग से परेशान ड्राइवर ने दी जान, पुलिसकर्मी पर रिश्वत और मारपीट का आरोप

समीर रिजवी पर टिकी नजरें

दिल्ली के समीर रिजवी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2 मैचों में 160 रन बनाकर टीम के साथ-साथ सीजन के भी टॉप स्कोरर बने हुए हैं। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 4 विकेट लेकर प्रभाव डाला है।

गिल की वापसी से मजबूत होगी GT

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मुकाबले में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। साई सुदर्शन भी अच्छी लय में हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों का जलवा

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है।

मौसम बना सकता है खेल बिगाड़

दिल्ली में मौसम थोड़ा बदलता हुआ नजर आ सकता है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here