cg news:छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के लिए विशेष ‘मेडिटेशन लीव’ की सुविधा शुरू की छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए एक अहम निर्णय लिया है।
अब सरकारी कर्मचारी मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगे। इस आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार यह अवकाश मिलेगा। अवकाश की अवधि यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिन निर्धारित की गई है और इसे ‘ऑन ड्यूटी’ माना जाएगा।
इस दौरान कर्मचारियों को पूर्ण वेतन मिलेगा। हालांकि, यात्रा भत्ता या अन्य खर्च शासन द्वारा वहन नहीं किया जाएगा।
cg news:अवकाश के लिए आवेदन करते समय संबंधित विपश्यना केंद्र द्वारा जारी प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शिविर पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र कार्यालय में जमा करना होगा, अन्यथा अवकाश की अवधि को अन्य अवकाश में समायोजित किया जाएगा।

अवकाश संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया जाएगा।
cg news:सरकार का यह कदम कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।











