MP News: नगवा आंगनवाड़ी केंद्र में भारी लापरवाही उजागर, पोषण आहार वितरण में गड़बड़ी का आरोप

Rahul Goshwami

MP News: नगवा आंगनवाड़ी केंद्र में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र समय पर नहीं खुलता, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

भीषण गर्मी के बीच केंद्र का बंद रहना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कई बार लाभार्थियों को केंद्र पर ताला लगा मिलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

पोषण आहार वितरण में गड़बड़ी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र में मिलने वाला पोषण आहार नियमित रूप से वितरित नहीं किया जाता। उनका कहना है कि पूरे महीने में केवल एक मंगलवार को ही पोषण आहार दिया जाता है, वह भी सिर्फ एक पैकेट।

अन्य दिनों में जब लाभार्थी केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि वितरण नहीं होगा। इससे जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में आने वाली पोषण सामग्री का पूरा वितरण नहीं किया जाता और उसमें गड़बड़ी की आशंका है।

MP News: कार्यकर्ता की अनुपस्थिति पर भी सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं और अक्सर निजी कार्यों में व्यस्त रहती हैं, जिससे केंद्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

MP News: जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही केंद्र को नियमित रूप से संचालित करने और सभी हितग्राहियों को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *