Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh mp news: दुखद खबर, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह के पिता का निधन,...

mp news: दुखद खबर, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह के पिता का निधन, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

mp news: दुखद खबर, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह के पिता का निधन, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

mp news: दैनिक आज की जानधारा अखबार के वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह के पिता सी.बी. सिंह का 4 अप्रैल को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही संपन्न हुआ।

स्वर्गीय सी.बी. सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फुलवरिया गांव के निवासी थे और लंबे समय से सिंगरौली के जयंत क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे थे। बताया गया कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर सिंगरौली हॉस्पिटल ने उन्हें वाराणसी रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सरल, स्नेही और आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इस दुखद घटना के बीच राजकुमार सिंह ने सिंगरौली जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद लचर हैं और मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। करोड़ों की लागत से बने अस्पताल में भी आवश्यक संसाधनों की कमी है, जिसके कारण मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है।

mp news: उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी केवल औपचारिकता निभाने और फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। उन्होंने अपने पिता के निधन का कारण समय पर समुचित इलाज न मिल पाना बताया।

mp news: वहीं, जिले के पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here