Tuesday, April 7, 2026
31.1 C
Raipur

CG News: रेत माफिया पर शिकंजा अवैध उत्खनन में 7 गाड़ियां जब्त, FIR दर्ज

CG News: दंतेवाड़ा, कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज जांच दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंरमबंद, बालूद एवं बालपेट क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 7 वाहनों को पकड़ा गया।

खनिज जांच दल ने मौके पर पंचनामा तैयार कर संबंधित वाहनों को जब्त किया तथा सुरक्षार्थ कलेक्टर परिसर दंतेवाड़ा में रखा गया है। सभी मामलों में वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

CG News: जप्त किए गए वाहन एवं संबंधित व्यक्ति

05 एवं 06 अप्रैल 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान संतोष ओढी (मुसकेल), भिमसेन यादव (भैरमबंद), पवन शर्मा (दंतेवाड़ा), समलू सोढ़ी (चूडीटिकरा), शिवप्रसाद भास्कर (भैरमबंद), महेश भोगामी (मंगनार) एवं पुरन भास्कर (मंगनार) के ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-लोडर वाहन अवैध रेत परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया।

उक्त सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) के तहत वाहनों को जब्त करते हुए धारा 21 (5) के अंतर्गत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन द्वारा पूर्व में भी खनिज ठेकेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन दण्डनीय अपराध है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CG News:कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु खनिज अमले द्वारा निरंतर जांच एवं निगरानी की जा रही है तथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक अश्वनी झाड़ी एवं जिला खनिज जांच दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Latest YouTube Shorts

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Police Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

CG Police Transfer : बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories