Sunday, August 23, 2026
Home Business महतारी वंदन योजना से महिलाओं को बड़ी राहत, 26वीं किस्त जारी, ऐसे...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को बड़ी राहत, 26वीं किस्त जारी, ऐसे करें चेक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत राज्य की 68.48 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹641.62 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।

 हर महिला को मिले ₹1000

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई है। इससे महिलाओं को घरेलू खर्च और छोटी आर्थिक जरूरतों में काफी राहत मिल रही है।

Read more : C.G News : बिलासपुर में AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल, 20 लाख की वसूली

दूरदराज क्षेत्रों को भी मिला लाभ

खास बात यह है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में भी इस योजना का लाभ पहुंचाया गया है। ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत आने वाले गांवों की 7,773 महिलाओं को भी इस किस्त में शामिल किया गया है।

ऐसे चेक करें अपने पैसे

लाभार्थी महिलाएं अपने खाते में राशि आने की जानकारी SMS के जरिए प्राप्त कर सकती हैं। यदि SMS नहीं मिला हो, तो वे ऑनलाइन भी स्टेटस चेक कर सकती हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं
  • ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर देख सकते हैं

इसके अलावा, महतारी वंदन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है।

ई-केवाईसी कराना जरूरी

सरकार ने योजना के लाभ में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया भी शुरू की है। यह प्रक्रिया 3 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी हितग्राही महिलाओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है।महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here