Sunday, August 23, 2026
Home Sports IPL में मौसम बना विलेन! बारिश में धुला KKR vs PBKS मैच,...

IPL में मौसम बना विलेन! बारिश में धुला KKR vs PBKS मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

बारिश बनी मैच की बाधा

सोमवार शाम से ही कोलकाता में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। मैच शुरू होने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और 3.4 ओवर के बाद ही तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक बारिश जारी रही, जिससे मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

Read more : IPL 2026 : मुंबई vs राजस्थान, गुवाहाटी में रोमांचक भिड़ंत आज, हार्दिक की वापसी पर नजर

KKR की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 25 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलेन (6 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए। उस समय कप्तान अजिंक्य रहाणे (8*) और अंगकृष रघुवंशी (7*) क्रीज पर मौजूद थे।

पंजाब को मिला फायदा

मैच बेनतीजा रहने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। इस एक अंक के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर बनी हुई है।

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत बेकार

बारिश के दौरान ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को कवर करने और खेल फिर से शुरू कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया।

फैंस को मिली निराशा

यह IPL 2026 का पहला मुकाबला है जो बारिश के कारण बेनतीजा रहा। मैच देखने आए दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को इससे निराशा हाथ लगी।अब दोनों टीमें अपने अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here