Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Raheja Builder : रहेजा बिल्डर की साइट में हादसा, मिट्टी में दबकर...

Raheja Builder : रहेजा बिल्डर की साइट में हादसा, मिट्टी में दबकर झारखंड के मजदूर की मौत, लापरवाही के आरोप

Raheja Builder
Raheja Builder

Raheja Builder : रायपुर : रायपुर के कचना इलाके में निर्माणाधीन रहेजा प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जहां मिट्टी धंसने से एक मजदूर जिंदा दफन हो गया और उसकी मौत हो गई।

Raheja Builder : यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद साइट पर हड़कंप मच गया और काम रोक दिया गया। मृतक की पहचान गुड्डू रवि के रूप में हुई है, जो गढ़वा का रहने वाला था और ठेकेदार संतोष कुमार के साथ काम करने रायपुर आया था।

Raheja Builder : जानकारी के अनुसार, क्लब हाउस निर्माण के दौरान शाम करीब चार बजे गुड्डू रवि गड्ढे में खड़ा होकर काम कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी का ढेर अचानक उसके ऊपर गिर गया और वह जिंदा दब गया। साथी कर्मचारियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Raheja Builder : मृतक के परिजनों के मुताबिक, वह करीब एक महीने पहले काम के लिए रायपुर आया था। घटना के दिन भी परिवार से उसकी बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में फोन कर परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। जब वे मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, तो उसे मृत पाया।

Raheja Builder : सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raheja Builder : मृतक तीन बेटियों का पिता था, जिनकी उम्र पांच साल, तीन साल और नौ महीने बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here