Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’, मिलेगा 3 माह का एकमुश्त...

छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’, मिलेगा 3 माह का एकमुश्त राशन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को सुदृढ़ बनाने और हितग्राहियों को राहत देने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून—तीन माह का चावल एकमुश्त वितरित करने की योजना बनाई गई है।

तीन माह का राशन एक साथ देने की तैयारी

खाद्य विभाग के अनुसार, इस बार हितग्राहियों को तीन महीने का चावल एक साथ दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में भंडारण और परिवहन की व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण से पहले सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए।

Read more : जंग के चलते ट्रंप की किरकिरी! डैमेज कंट्रोल के लिए करेंगे मंत्रिमंडल में बदलाव

पिछली बार अधूरी रही थी घोषणा

गौरतलब है कि इससे पहले दो माह का चावल एकमुश्त देने की घोषणा की गई थी, लेकिन वह पूरी तरह लागू नहीं हो सकी। इस बार सरकार ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए तीन माह का राशन एक साथ देने का लक्ष्य तय किया है।

मार्च में 7 लाख लोग रहे वंचित

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में प्रदेश के करीब 7 लाख हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाया था। इस स्थिति को देखते हुए सरकार अब वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर जोर दे रही है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

नवा रायपुर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चावल का समय पर भंडारण और वितरण सुनिश्चित करें।

यदि परिवहन, श्रमिकों की कमी या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है, तो तत्काल उच्च अधिकारियों और जिला कलेक्टर से समन्वय कर उसका समाधान किया जाए।

दुकानों में स्टॉक सुनिश्चित करने के आदेश

खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों को 31 मार्च तक पर्याप्त मात्रा में चावल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

निगरानी और सख्ती का दावा

‘चावल उत्सव’ के दौरान खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं भी गड़बड़ी या हेराफेरी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here