Wednesday, May 20, 2026
40.1 C
Raipur

MP News: ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाई और अभ्यास का महत्व समझाया

MP News: प्रदेशव्यापी “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर गौरव बैनल शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाते हुए पढ़ाई के गुर बताए।

कलेक्टर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि रुचि के साथ अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन ही सफलता की असली कुंजी है। विद्यार्थी अपनी पसंद के विषयों का चयन कर मेहनत करें, आप में से ही भविष्य के प्रशासनिक अधिकारी और सिविल सेवक निकलेंगे।

MP News: इस दौरान छात्राओं ने कलेक्टर से पूछा कि प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए क्या करना चाहिए। इस पर कलेक्टर ने बताया कि पहले विद्यालयीन शिक्षा पूरी लगन से करें, फिर स्नातक की पढ़ाई के बाद यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं में जा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने की सलाह दी।

MP News: कलेक्टर ने बताया कि छात्रों की तैयारी के लिए सीएसआर मद से कोचिंग क्लास संचालित की जा रही हैं, जिससे आईआईटी, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाने के लिए आईसीएआर के सहयोग से विद्यालय में जल्द ही टेलीस्कोप स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्र ग्रह-नक्षत्र और खगोल विज्ञान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

MP News: खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर मद से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय एवं छात्रावास में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

MP News: कलेक्टर ने छात्रों से स्कूल व्यवस्था में सुधार के सुझाव देने को कहा और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एक दिन के भीतर आरओ की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल. शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories