Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

CG Crime: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: दुर्ग: Durg में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर Utai Police Station में मामला दर्ज किया गया था।

CG Crime: शिकायत के मुताबिक, आरोपी राधेलाल माहरा ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उसने बातचीत शुरू की और फिर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर अश्लील तस्वीरें भेजते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में एडिट किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

CG Crime: आरोपी लगातार अभद्र संदेश भेज रहा था और पीड़िता पर अपनी मांगें पूरी करने का दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी कि मांगें न मानने पर और तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी, लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CG Crime: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को Kohgatola village से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

CG Crime: पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह अपराध किया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट भी जब्त किए हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories