Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मोहम्मद अनीफ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मार्च 2026 को कासिम खान और उसके साथियों ने संतोषी नगर स्थित आयुष हॉस्पिटल के पास उनके पुत्र आवेश खान पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Raipur Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने पीड़ित और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश तेज की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
Raipur Crime : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कासिम खान उर्फ अम्मू, ऋषभ कुमार सेनापति और शेख मोईन खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











