Monday, May 25, 2026
36.6 C
Raipur

Robber bride gang : शादी के नाम पर ₹1.75 लाख की ठगी, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई दुल्हन समेत तीन लोग

Robber bride gang : सुनील शर्मा, सीहोर। सीहोर जिले की भेरूंदा तहसील के ग्राम राला से एक ऐसा चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। शादी के नाम पर भोले-भाले युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग ने राला निवासी एक युवक को शादी के सपने दिखाकर उससे ₹1 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए थे।

दलाल के जरिए तय हुआ था रिश्ता, हड़पे ₹1.75 लाख

शिकायतकर्ता युवक सचिन गुप्ता, जो राला गांव का निवासी है, को लुटेरी गैंग ने प्रेम, शादी और नए घर के झूठे सपनों में फंसाया। गैंग ने एक दलाल के माध्यम से सचिन से संपर्क साधा और रिश्ता तय कराया। जानकारी के अनुसार, लुटेरी दुल्हन जिसका नाम रानी बताया जा रहा है, ने वीडियो कॉल के जरिए सचिन को देखा और शादी के लिए हामी भरी। शादी की रस्मों के लिए गैंग ने सचिन से कुल ₹1 लाख 75 हजार की बड़ी रकम हड़प ली।

Robber bride gang : वैदिक संस्था के माध्यम से शादी, दो दिन में फरार होने की साजिश

बताया गया कि यह शादी वैदिक संस्था इंदौर के माध्यम से करवाई गई थी, ताकि यह वास्तविक लगे। लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन को लेकर फरार होने की साजिश रच दी गई। तीसरे दिन, दुल्हन की तथाकथित भाभी एक कार लेकर राला गांव पहुंची। जब दूल्हे के परिजनों ने पूछताछ की तो महिला ने अपना चेहरा दिखाने से इनकार कर दिया और सवाल पूछने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों की सतर्कता से धरे गए आरोपी

दुल्हन और उसकी तथाकथित भाभी के व्यवहार से दूल्हे के परिजनों और ग्रामीणों को शक गहराया। उन्हें महसूस हुआ कि वे ठगी का शिकार हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। ग्रामीणों की समय पर सक्रियता के चलते, लुटेरी दुल्हन और उसकी भाभी समेत कार के ड्राइवर को धर दबोचा गया। अगर ग्रामीण समय पर सक्रिय न होते तो सचिन गुप्ता का परिवार बड़ी आर्थिक बर्बादी के कगार पर पहुंच जाता।

दूल्हे के परिजन ने बताया, “शादी के दो दिन बाद ही भाभी के नाम पर एक महिला कार लेकर आई और हमारी रानी (दुल्हन) को ले जाने लगी। जब हमने सवाल किया, तो वे गाली-गलौज करने लगे। हमें शक हुआ और हमने ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। इन्होंने धोखे से हमसे लगभग पौने दो लाख रुपये हड़प लिए।”

Robber bride gang : भेरूंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की पड़ताल

भीड़ जुटते ही गैंग के मंसूबे धरे के धरे रह गए और ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को सीधे भेरूंदा थाने पहुँचाया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर लिया है और पूरे ठगी नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। भेरूंदा पुलिस अब लुटेरी दुल्हन रानी सहित गैंग के अन्य सदस्यों और दलालों से गहराई से पूछताछ कर रही है। एसडीओपी रोशन जैन के अनुसार, जल्द ही इस पूरे रैकेट के संबंध में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

रोशन जैन (एसडीओपी) ने पुष्टि करते हुए कहा, “हमें राला गांव के सचिन गुप्ता की तरफ से शादी के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। लुटेरी दुल्हन और गैंग के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में बड़ी ठगी की बात सामने आई है। हम पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जांच कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories