Friday, May 22, 2026
32.1 C
Raipur

जबलपुर भाजपा नेता पर दैहिक शोषण और जबरन जिस्मफरोशी के गंभीर आरोप, पीड़िता ने SP कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

जबलपुर| जबलपुर से एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नरसिंहपुर जिले की मूल निवासी एक महिला ने जबलपुर के एक भाजपा नेता आशुतोष पांडे पर नौकरी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने और स्पा सेंटर में जबरन जिस्मफरोशी करवाने के आरोप लगाए हैं।

Read More : लखनऊ पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महिला के अनुसार, उसके पति की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। दो छोटे बच्चों की परवरिश के लिए वह जबलपुर आकर नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात विजय नगर स्थित एकता चौक पर रॉयल क्राउन सैलून एंड स्पा सेंटर के संचालक आशुतोष पांडे से हुई। आशुतोष ने उसे 8 हजार रुपए मासिक वेतन पर मैनेजर की नौकरी दी।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद आशुतोष ने उसे स्पा सेंटर के केबिन में बुलाकर पहले मसाज करने को कहा और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला एक साल तक चलता रहा। महिला ने बताया कि आशुतोष खुद को भाजपा का सोशल मीडिया प्रभारी, वकील और ब्राह्मण महासभा का पदाधिकारी बताता था।

महिला का कहना है कि आशुतोष ने केवल उसका ही नहीं, बल्कि अन्य लड़कियों का भी शोषण किया और उन्हें जबरन जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला ने जबलपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Read More : बवाल स्मार्टफोन OPPO Reno14 5G : ₹40,000 से कम में कैमरा, डिज़ाइन और परफॉर्मेंस का जबरदस्त पैकेज!

 पीड़िता – “मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था, मुझे बच्चों की भूख ने मजबूर किया। आशुतोष पांडे ने मेरी मजबूरी का फायदा उठाया, बार-बार शोषण किया, और दूसरों के साथ भी धंधा करने को कहा।”

सूर्यकांत शर्मा, एएसपी जबलपुर – “महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories